रायपुर

हाय गर्मी हाय नवतपा का चौथा दिन : छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट…दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से ना निकलने की हिदायत

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई है।यानी 42 से 45 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है । उनके बाद हल्की गिरावट हो सकती है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू चलने के साथ ही रातें भी गर्म होने की संभावना जताई है। 29 और 30 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बहुत तेज रहेगी । रायपुर में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है। अगले दो घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बालोद, बलौदाबाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर चांपा, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायगढ़, राजनांदगाव, सक्ति, सारंगढ-बिलाईगढ़ में हीट वेव चलने की संभावना जताई है और लोगों से अपील किया है कि अगले कुछ  घंटे दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच  घर से बाहर न निकलें।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम