छत्तीसगढ़

छग में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी, यहां हाईवा की ठोकर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

बलौदाबाजार : नए साल के जश्न के बीच नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में वाहन चलाने से लोग बाज नहीं आ रहे है और मौत के रूप में खामियाजा भुगत रहे है। वहीं छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के कलमीडीह गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक महराजी अर्जुन गांव के निवासी हैं। वे नए साल के मौके पर तुरतुरिया गए हुए थे, वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर वे गांव लौट रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन