छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े स्कूल के बाहर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, तलाश जारी

राजनांदगांव। शहर के महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोनों युवकों की आपस में दोस्ती थी। हत्या की वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

शहर के महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने दिन दहाडे़ एक दोस्त ने चाकू से गोदकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। मृतक सोनू पटेल शंकरपुर क्षेत्र का निवासी था और तहसील कार्यालय के सामने उसके पिता की चाय ठेले की दुकान है। जहां से वह घर जाने के लिए अपने दोस्त के साथ निकाला था। इसी दरमियान उसके मोटरसाइकिल की क्लच वायर टूटने पर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने गैराज में वह पहुंचा तभी पीछे बैठे उसके दोस्त ने गाड़ी खड़े करते ही उसे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। युवक ने एक के बाद एक लगभग पांच बार वार किया, जिसके बाद अपनी जान बचाने सोनू पटेल मौके से भागने लगा। इस दौरान वह महारानी स्कूल के सामने सड़क पर बेसुध होकर गिर गया। इस दौरान आरोपी भी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि दोनों युवक में दोस्ती थी और दोनों ही शराब के नशे के आदी थे। आज भी दोनों ने साथ में शराब पी थी और दोनों को नशा ज्यादा होने के बाद मृतक के पिता ने उसे घर जाने कहा था। इस बीच इस हत्या की वारदात को उसके दोस्त ने ही अंजाम दे दिया। महारानी स्कूल के सामने हत्या की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचने लगे और लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी के द्वारा मौके पर ही हत्या में प्रयुक्त चाकू फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। हत्या की वारदात का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे से बरामद किया है। वहीं आरोपी की तलाश में टीम भेजी गई है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम