देश विदेश

महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी मामले में देश में उबाल, IMA ने हड़ताल में जाने का किया ऐलान, बंद रहेगी गैर आपात सेवाएं

नई दिल्ली। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी मामले में पूरे देश में उबाल है हर कोई आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग कर रहा है। इसी बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 17 अगस्त को हड़ताल में जाने का ऐलान किया है।

आईएमए की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मॉडर्न मेडिसिन के डॉक्टर्स 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक अपनी सेवाएं नहीं देने वाले हैं।  इस दौरान मरीजों को सिर्फ जरूरी सेवाओं ही दी जाने वाली हैं। आईएमए ने कहा कि बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सेवाएं बंद रहेंगी और चुनिंदा सर्जरी नहीं की जाएगी।

बयान में आगे कहा गया है कि, मेडिकल कॉलेज में हुए जग ने अपराध के बाद 15 अगस्त की पूर्व शाम अस्पताल में घुसकर प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई गुंडागर्दी के बाद आईएमए ने शनिवार को सुबह छह बजे से रविवार (18 अगस्त) को सुबह छह बजे तक 24 घंटे के लिए एलोपैथी डॉक्टरों की देश भर में सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है।

बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी। महिला के साथ रेप किया गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई। रेप-मर्डर के मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम