देश विदेश

कोलकाता रेप-मर्डर केस के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के विरोध में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की अपील पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए एक कमेटी गठित करने का ऐलान किया है। मंत्रालय ने डॉक्टरों से ड्यूटी पर लौटने की आह्वान किया है। मंत्रालय ने डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से अपनी ड्यूटी पर लौटने की अपील की है। हालांकि, अभी तक डॉक्टरों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

इस बीच कोलकाता रेप-हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम आरजी कर अस्पताल में जांच पड़ताल के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने कॉलेज प्रिंसिपल और वरिष्ठ डॉक्टरों से पूछताछ की। इसके अलावा सीबीआई की टीम साल्टलेक में कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन की बैरक पहुंचकर वहां के अधिकारियों से भी पूछताछ की।

बता दें कि टीम इस बैरक में इसलिए पहुंची कि मुख्य आरोपी संजय रॉय वारदात को अंजाम देने के बाद इसी बैरक में आकर रुका हुआ था। फिलहाल सीबीआई टीम अंदर जांच में जुटी हुई है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम