पिथौरा

महासमुंद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु 8 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद: एकीकृत बाल विकास परियोजना पिथौरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत पिथौरा के वार्ड क्रमांक 04 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर नियुक्ति की जाएगी।

आवश्यक अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदिका 08 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन आवश्यक वैद्य एवं स्व-प्रमाणित दस्तावेजों के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय पिथौरा में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है या पंजीकृत डाक के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी केन्द्र जिस वार्ड में स्थित है, आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद हैं। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय नियमानुसार दिया जाएगा

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम