Uncategorizedसरायपाली

सिंघोड़ा : 95 हजार रुपये की रकम डलवाकर फरार हो गए आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र का मामला

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत एक ग्राहक सेवा केंद्र में दो आरोपी अपने बैंक खाते में करीब 95 हजार रुपये की रकम डलवाकर फरार हो गए. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.

ग्राम बेलटिकरी निवासी हिराधर चौधरी ने पुलिस को बताया कि सागरपाली चौक एनएच 53 रोड के किनारे वह किराये का मकान लेकर ग्राहक सेवा केंद्र खोला है, जहाँ 12 जुलाई 2024 को करीबन 19:30 बजे एक ग्राहक उसके दुकान के अंदर आया और बोला कि मेरे पास नगदी रकम है फोन पे के माध्यम से रूपये डालना है.

जिसपर हिराधर ने उस व्यक्ति से क्यूआर कोड लेकर उसके फोन पे में 2000 रूपये डाला, और इसके बाद और पैसा डालने पर नही जाने से उसनके उसके खाता नंबर में अपने खाता नंबर से तीन बार क्रमश: 1000, 47000, 45000 रूपये कुल 95000 रूपये डाला.

इसके बाद उक्त और रकम डलवाना है मेरे साथ आये बाहर कार में बैठे साथी से पुछकर आता हूं बोलकर अपने पास रखे रकम को लेकर निकला और बाहर एक काले रंग खड़ी कार के परिचालक साईड में आगे जाकर बैठ गया और कार को चालु कर भाग गया.

आरोपी के भागने के बाद हिराधर दुकान से निकलकर कार वाले पैसा लेकर भाग रहा है कहकर पड़ोस के अशोक को बताया और कुछ दुर तक पिछा किया, लेकिन दोनो व्यक्ति कार से सरायपाली की ओर भागे कार का नंबर लाईट बंद होने से उसका नंबर नहीं देख पाए.

हिराधर ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसके दकान अंदर पैसे दिखाकर फोन पे एवं खाता नंबर से पैसे डलवाने का लोभ दिखाकर बैईमानी से अपने क्यूआर कोड एवं खाता नंबर में पैसे डलवाकर धोखा धडी कर भाग गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 3(5)-BNS, 318(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

गौरतलब है कि ऐसे मामले बसना सरायपाली क्षेत्र में पहले भी घट चुके है, परन्तु पहले ऐसे मामले में इस बार पुलिस अपराध दर्ज कर पाई है.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन