Uncategorized

श्री नंद कुमार चौबे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ ने दिया क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं

🛑सारंगढ़ / श्री नंद कुमार चौबे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ ने प्रदेश वासियों को देश के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 में 26 जनवरी को देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। संविधान ने सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के साथ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय और समता के लिए मजबूत नींव तैयार की। संविधान की यही मूल भावना है। इससे हमारा देश विविधताओं के बावजूद एकता और अखण्डता के साथ उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

नंद कुमार चौबे जी ने भारत की आजादी के लिए त्याग और बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि पुरखों के लंबे संघर्ष से हमें लोकतंत्र का वरदान मिला है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नंद कुमार चौबे नेे नागरिकों से आह्वान किया करने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
🛑
ब्यूरो रिपोर्ट✍️
शिखर न्यूज़ छत्तीसगढ़

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम