बसना

बसना : बाइक धीरे चलाओ कहने पर पति ने गुस्से से पत्नी को रोड़ पर की मारपीट और छोड़कर भागा; आसपास के लोगों ने पहुँचाया अस्पताल

पति को मोटर सायकल धीरे चलाओ कहने पर गुस्से में उसने पत्नी की पिटाई कर दी. बताया गया की वे रथ यात्रा देखने के लिए ग्राम चिमरकेल जा रहे थे. बसना के बाजार चौक के पास पहुंचे थे इसी दौरान आरोपी पति मोटर सायकल तेज चलाने लगा, जिसे पीछे बैठी पत्नी ने धीरे चलाने को कहा तो पति ने पिटाई कर दी.
लखनबाई चौहान पति शिवा चौहान उम्र 26 साल निवासी ग्राम उड़ेला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह अपने पति शिवा चौहान के साथ एक सप्ताह पहले ग्राम जम्हर पिथौरा गयी थी. 5 जुलाई को अपने पति के साथ मोटर सायकल से अपने मायके रथ यात्रा देखने के लिए ग्राम चिमरकेल जा रही थी.
रात करीब 11:30 बजे पदमपुर रोड बसना में बाजार चौक के पास शिवा ने मोटर सायकल तेज चलाया तो उसकी पत्नी लखनबाई ने धीरे चलाने कहा तो उक्त बात पर शिवा चौहान गुस्सा कर रोड़ में गंदी-गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया और जमीन पर पटककर घसीट दिया, जिससे लखनबाई के दाहिने हाथ दोनों पैर और बांए कंधा मे चोट लगी है.
घटना के बाद शिवा अपनी पत्नी लखनबाई को जान से मारने की धमकी देकर वहीं छोडकर भाग गया. वहां पर उपस्थित लोग लखनबाई को सरकारी अस्पताल बसना ले गये, जहां उसका ईलाज हुआ.

लखनबाई ने सुबह अपने मामा पिताम्बर को फोन कर बुलाया और उसके साथ अपने मां के घर चिमरकेल गई. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी शिवा चौहान के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम