बिलाईगढ़

थरगॉव मर्डर मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा प्यार के आड़ में किया पांच मर्डर

तीन साल के मासूम तक को नही छोड़ा

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सलिहा थाना अंतर्गत ग्राम थरगांव में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां के निवासी हेमलाल साहू सहित उनके परिवार के 5 सदस्यों की पड़ोस के ही एक युवक ने टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घटनास्थल पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस हत्याकांड से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. इस पूरी घटना में एकतरफा प्यार की बात सामने आ रही है. जिसको लेकर आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आज से ठीक 5 साल पहले पड़ोसी मनोज साहू युवती मीरा से एकतरफा प्यार करता था. इस वजह से दोनों ही परिवार के बीच झगड़ा भी हुआ और मीरा के पिता हेमलाल के शिकायत के आधार पर मनोज को जेल भेज दिया गया।

इस बीच मीरा की शादी सरसीवा के पास रायकोना गांव में हो गई। वहीं अब अपने भाई मदन साहू के शादी में शामिल होने मीरा अपने 3 साल के बेटे दत्युष के साथ गांव पहुंची थी. लेकिन फिर से मीरा को देख मनोज पागल हो गया और बीती रात उनके घर में घुसा। घर में घुसते ही पहले उसने हेमलाल साहू 55 फिर जगमोती 52 और ममता 27 वर्ष की टंगिया से वार कर हत्या कर दी. इसके बाद एक अलग कमरे में सो रही मीरा 25 वर्ष और 3 साल के दत्यूष को मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से मनोज साहू ने भी उसी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हत्याकांड के बाद अब इस पूरे परिवार में एक ही सदस्य बचा है वो है मदन साहू जो कि पिथौरा बिजली विभाग में ऑपरेटर है.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़
Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम