बिलाईगढ़

एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ी और टंगिये से बेरहमी से हत्या कर खुद फाँसी के फंदे में झूला।

सारंगढ़-बिलाईगढ़/  छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चादंन) में एक ही परीवार के 5 लोगों की एक आरोपी ने हत्या कर दी. उसके बाद हथियारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

इस हत्याकांड में मृतकों के नाम हेमलाल, जगमती, मिरा और मिरा के पुत्र सहित दो मासूम हैं. वहीं हत्यारा पप्पू टेलर पड़ोसी बताया जा रहा है.

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एसपी पुष्कर शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है. साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है. इस मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़
Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम