गरियाबंद

आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित

गरियाबंद( छुरा)/आईएसबीएम विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के डी.फार्मेसी (D. Pharmacy) के विद्यार्थियों के लिए एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।  इस विश्वविद्यालय में 2019 से फार्मेसी विभाग ,फार्मेसी कोर्स  संचालित है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

विदाई समारोह के दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही सीनियर्स के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया गया, जिससे माहौल भावुक हो गया।

डी.फार्मेसी के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय ने उन्हें न केवल शैक्षणिक ज्ञान दिया, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को भी सिखाया।

अकादमिक डीन , छात्र कल्याण अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फार्मेसी क्षेत्र में उनके लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं और वे समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा स्मृति के किए एप्रोन सिग्नेचर किया गया तथा सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम