महासमुंद

 खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज

महासमुंद//महासमुंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल खल्लारी में आज हुए रोप-वे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन के निर्देशानुसार रोप-वे संचालक कंपनी रोप वे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता तथा स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल और रामेश्वर यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 के अंतर्गत सेक्शन 289 एवं 125 (a) के तहत प्रकरण कायम किया है। यह कार्रवाई हादसे में लापरवाही के आरोपों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
उल्लेखनीय है कि आज हुए इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई। घायलों का इलाज जारी है। जिनमें 8 को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
यह रिपोर्ट मां खल्लारी देवी ट्रस्ट, खल्लारी द्वारा दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम