महासमुंद

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया बागबाहरा में 141.97 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

महासमुंद ।नगर पालिका परिषद बागबाहरा अंतर्गत आज कुल 141.97 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव थे।

इस अवसर पर कुल 3 कार्यों का लोकार्पण एवं 1 कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। लोकार्पण किए गए कार्यों की कुल लागत 98 लाख रुपए रही, जिसमें प्रमुख रूप से अटल परिसर निर्माण एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना (लागत 28.16 लाख रुपए), वार्ड क्रमांक 12 में ग्राम तेंदुलोथा से चंडी मंदिर तक विद्युत विस्तारीकरण कार्य (लागत 59.30 लाख रुपए), तथा वार्ड क्रमांक 9 में पुष्प वाटिका निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य (लागत 10.54 लाख रुपए) शामिल हैं।इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 3 में आरसीसी ओवरहेड वॉटर टैंक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत 43.88 लाख रुपए है।

इस कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, छग बीज निगम अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चंद्राकर ,पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू , जिला स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर,श्री जगन्नाथ पाणिग्रही,नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ,उपाध्यक्ष देवेश साहू,एवं श्रीमती अलका चंद्राकर सहित पार्षद गण ,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नगर के नागरिक मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सतत् रूप से विकास कार्यों को गति दे रही है। इन कार्यों से बागबाहरा क्षेत्र में अधोसंरचना सशक्त होगी एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर बाग़बाहरा में लगभग 2 करोड़ के अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होने जा रहा है, इसके लिए मैं यहाँ की जनता को बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। राज्य के सभी नगरीय निकाय में इस प्रतीक का लोकार्पण इसलिए हुआ है क्यूंकि आज हमारे राज्य की अलग पहचान केवल और केवल अटल बिहारी वाजपेयी जी के कारण संभव हुआ है।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि बागबाहरा नगर के वासियों के लिए ये सौभाग्य की बात है कि अटल परिसर के लोकार्पण के अवसर में हमारे बीच उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी हमारे बीच उपस्थित हैं। हमारी सरकार आने के बाद लगातार विकास कार्यों का क्रियान्वयन हो रहा है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी जो छत्तीसगढ़ के निर्माता हैं, ये उनकी विकास की सोच का परिणाम है कि यह कार्य आज संभव हुआ है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम