बसना

पिरदा के सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ आशीर्वचन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम


बसना / पिरदा
सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा में आशीर्वचन (विदाई) एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करुणा गजानन अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. करुणा अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में सरस्वती शिशु मंदिर मंदिर के भैया बहिनों को अच्छे संस्कार एवं सर्वांगीण विकास के बारे बताते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समिति परिवार के संयोजक देवचंद्र नायक ने भैया बहनों के जीवन लक्ष्य एवं अच्छे अंकों में उत्तीर्ण होने के लिए मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। मिली जानकारी अनुसार पिरदा के सरस्वती शिशु मंदिर में निरंतर प्रतिवर्ष विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि होते जा रही है और साथ ही इन्हें अच्छे संस्कारों के साथ पढ़ाई करवाने में भी मेहनत की जा रही है। विदाई कार्यक्रम के इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लोरिस कुमार, एम. के. बरिहा, एवं संपत साई उपस्थित रहे। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में 290 भैया बहिनों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त करके विद्यार्थियो के चेहरे खिले हुए नजर आए और कार्यक्रम से खुश होकर दृढ़ संकल्पित होकर अपने भविष्य बनाने के लिए अच्छा पढ़ाई करने की संकल्प लिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवादअर्पण शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ललित बेहेरा द्वारा किया गया एवं साथ ही कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन योगेन्द्र राजू, देवराज आचार्य द्वारा किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की खूब तारीफ की।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम