रायपुर

दो बच्चों की दर्दनाक मौत,तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 13 अन्य लोग घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्रायवर को हिरासत में ले लिया है। घटना धरसीवां थाना क्षेत्र के सिलतरा पुलिस चौकी की है।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी निवासी साहू परिवार तूफान वाहन में सवार होकर जगन्नाथपुरी गये थे। दर्शन के बाद सभी अमरकंटक होते हुये वापस धमतरी लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन में तकनीकी खराबी के चलते सिलतरा ओवर ब्रिज में बीती रात सभी गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

हादसा इतना भयावह था कि दो नाबालिग बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 13 लोग घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही सिलतरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस हादसे में मोनिका साहू पिता धर्मेंद्र साहू (14 वर्ष) और आराध्य साहू (12 वर्ष) निवासी धमतरी की मौके पर ही जान चले गई। धर्मेंद्र साहू, ललित साहू, माही साहू, प्रार्थना साहू, निशा साहू, निर्मला साहू, ओम प्रकाश, गीतांजलि, दीक्षा, रितेश, प्रेरणा व चालक नरोत्तम घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। साथ ही मामले में पूछताछ जारी है। ट्रक क्रमांक CG-08 AB 8811 और आरोपी चालक का नाम महेंद्र कुमार है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम