छत्तीसगढ़

युवक ने कलेक्टर जनदर्शन में गर्लफ्रेंड से मिलाने की लगाई गुहार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कलेक्टर जनदर्शन में एक युवक ने कलेक्टर से प्रेमिका से मिलाने की गुहार लगाई है। यह दिलचस्प मामला है धमतरी शहर के समीप के गांव का है। युवक यश कुमार 8 जुलाई को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में पहुंचा था। अन्य फरियादियों की तरह वह भी कतार में लगा रहा और अपनी बारी आने पर लिखित अर्जी अधिकारियों को दी।

इस अर्जी में युवक ने कहा है कि गांव के ही एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग है। उससे बात-मुलाकात होते रहती थी। कुछ हफ्ते पहले उनके परिजनों को प्रेम-प्रसंग के इस मामले की भनक लग गई और युवती का मोबाइल बंद कर मिलना-जुलना ही बंद करा दिया। इसके कारण वह बेचैन हो गया है।

युवक ने कहा है कि वह दो बार मिलने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन प्रेमिका के स्वजनों ने अनुमति नहीं दी। उसने बकायदा आवेदन में उल्लेख किया है कि अभी स्वास्थ्य विभाग में चौकीदार के पद पर उनका नाम चयन होने को है। ऐसे में वह बेहतर तरीके से पालन-पोषण भी कर सकता है।

उसने कलेक्टर से फरियाद लगाई है कि उसे प्रेमिका से मिलाने की अनुमति प्रदान करें। मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है इसलिए जिला प्रशासन ने यह पत्र पुलिस विभाग को सौंप दिया है। इस संबंध में एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि मामले की पतासाजी करने के बाद युवक को समझाइश दे दी गई है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम