बलौदाबाजार

महासमुंद : गर्भवती दीदी को देखने उसके ससुराल पहुँची बहन ,घर में बंद कर देने लगे जान से मारने की धमकी, डायल 112 को काल कर बचाई जान.

बलौदाबाजार जिले की एक युवती अपने परिवार के साथ गर्भवती दीदी को देखने उसके ससुराल पहुंची तो वहां उसके जीजा व परिवार वालों ने युवती से अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और छेडछाड करते हुए युवती के कपड़े भी फाड़ दिए.
युवती ने बताया कि 4 जुलाई 2024 को वह अपने परिवार माता, जीजा, दीदी, सहित अपनी बडी दीदी मनीषा जो गर्भवती है, उसे देखने के लिये ग्राम पचरी थाना पटेवा गई थी. जहाँ शाम करीब 05.00 बजे युवती की माँ ने धनपाल से कहा कि बेटी यहाँ यहा असहज महसुस कर रही है क्या हम लोग उसे अपने साथ गिधौरी ले जाए उनका डिलवरी गिधौरी मे अच्छे करवाएंगे आप लोगो को कोई आपत्ती तो नही है, इतने मे धनपाल कुर्रे आग बगुला होकर बोला मै अपनी पत्नी और बच्चो को रख सकता हूं आप लोग क्यो आए हो ? जिसपर युवती ने क्या हम लोग अपनी दीदी को देखने नहीं आ सकते कहा तो धनपाल उग्र होकर बदतमिजी करने लगा और हाथ पकडकर मारने पीटने लगा और गला को दबाकर मारने पीटने लगा और कपड़े को फाड़ दिया.

इसके बाद धनपाल कुर्रे का पिता रेवा राम कुर्रे घर का दरवाजा बंद कर दिया और घर में रखे राड, मछली काटने का फरसा, सब्बल, लाठी, डंडा लेकर आ गया और जान से मारने की धमकी और गाली गलौच करने लगा और कहा कि आप लोग घर से निकल कर बताओ लाश बिछा दूंगा ।

इसी बीच युवती के दीदी का काका ससुर का बेटा मन्नु लाल कुर्रे जो की पेशे से सविदा प्रोफेसर है वह गुस्से से आया और बोला तुम लोगो की इतनी हिम्मत हो गयी मेरे घर मे आकर लड़ाई-झगडा कर रहे हो आज तुम लोग जिंदा नहीं जा पाओगे बोल कर धमकी देने लगा. इसके बाद युवती के दीदी की काका ससुर टोडकु कुर्रे आया और मारो इन लोगो को जान से मार कर जमीन में गाड देने की धमकी देने लगा ।

तब युवती ने डायल 112 को काल कर बुलाया जिसके बाद 112 के पुलिस कर्मचारी द्वारा सभी को धनपाल कुर्रे के घर से सुरक्षति निकाल कर थाना पटेवा ले गये, थाना पटेवा में कार्यवाही नहीं होने से पीड़ित परिवार ने महासमुंद थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़
Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम