Uncategorized

भाठागांव बस स्टैंड रायपुर से जल्द दौड़ेगी 21 ई-बसें

रायपुर

अब पासपोर्ट की तर्ज पर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश, परिवहन अपर आयुक्त श्री डी. रविशंकर ने किया भाठागांव बस स्टैंड व पंडरी बस स्टैंड व सिटी सेंटर के केंद्र का किया निरीक्षण

आम नागरिकों से ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया के बारे में की बातचीत

रायपुर / परिवहन सचिव एस. प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर, उप परिवहन आयुक्त श्री मनोज धुव ने आज भाठागांव अंतर्राज्जीय बस स्टैंड का निरीक्षण किया। बस स्टैंड से 21 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। जिसके लिए ढ़ाई एकड़ जमीन का चिंहाकन किया गया है। उक्त जमीन का परिवहन सचिव व अपर परिवहन आयुक्त ने अवलोकन किया और नगर निगम व विद्युत विभाग को मूलभूत अधोसंरचनाएं विकसित करने के निर्देश दिए। नगर निगम से एनओसी के लिए आरटीओ रायपुर को निर्देश दिए गए। साथ ही परिवहन सचिव व अपर परिवहन आयुक्त ने पंडरी के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर का निरीक्षण किया। पंडरी के ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर में लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। आम नागरिकों से लाइसेंस बनाने के प्रक्रिया के बारे में बातचीत की। प्रक्रिया पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्य को देखा। इसके साथ ही सिटी सेंटर के केंद्र का निरीक्षण कर लाइसेंस मुद्रण कार्य की जानकारी ली। निर्धारित समय-सीमा में वाहन चालकों तक आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस पहुंच जाए, यह सुनिश्चित की जाए। अब ड्राइविंग लाइसेंस भी पासपोर्ट की तर्ज बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। सिंगल विंडो के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द लाइसेंस पहुंच जाए। आम जनता को किसी प्रकार की ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के दौरान परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर रायपुर आरटीओ श्री आशीष देवांगन व एआरटीओ श्री प्रतीक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम