गरियाबंद

आईएसबीएम विश्वविद्यालय के खिलेश ठाकुर ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, प्रथम पुरस्कार से विश्वविद्यालय हुआ गौरवान्वित

नवापारा (छुरा)// आईएसबीएम विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज के फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं प्रयोगशाला कर्मचारियों ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) एवं छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस राज्य स्तरीय आयोजन में पोस्टर प्रेजेंटेशन, साइ-टून्स मेकिंग, क्विज प्रतियोगिता, लीफलेट मेकिंग, रील्स मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आईएसबीएम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं फार्मेसी विषय से संबंधित ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी श्री खिलेश ठाकुर ने रील्स मेकिंग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित हुए। वहीं आईएसबीएम विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ. एन. कुमार स्वामी, डीन एकेडमिक्स एवं निदेशक आईक्यूएसी को अतिथि-ए-विशिष्ट के रूप में प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सहभागी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय, जो इस आयोजन के संयोजक भी रहे, के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।

विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की ओर से फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल, रायपुर के प्रति इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही माननीय कुलाधिपति महोदय, कुलपति महोदय, कुलसचिव महोदय, संयुक्त कुलसचिव महोदया, डीन महोदय एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) के प्रति निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस उपलब्धि में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने वाले श्री विकास साहू सहित सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की गई एवं मंच में सभी को सम्मानित भी किया गया ।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में व्यावसायिक दक्षता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह उपलब्धि आईएसबीएम विश्वविद्यालय एवं फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज के लिए गौरव का विषय है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles