गरियाबंद

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में नेशनल फार्मेसी वीक के द्वितीय दिवस पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

छुरा। आईएसबीएम विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं नेशनल फार्मेसी वीक 2026 के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर विद्यार्थियों के एंटी माइक्रोबियल रजिस्टेंस के रोकथाम विषय पर ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में फार्मेसी एवं स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं टीम भावना देखने को मिली।

स्कूल आफ फार्मेसी से क्विज प्रतियोगिता में मिथिलेश साहू, रेयान खान एवं चिरंजीत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अमिताभ बहादुर, रसना महलदार एवं वेदराज जगत की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अल्फा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी क्विज प्रतियोगिता में खोमन, अराधना, सरोजनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशहाल, नमेश ,एवं चेमन लाल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय की ओर से प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें फार्मेसी के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन, अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम स्कूल आफ फार्मेसी, श्री राजेन्द्र कुमार साहू एवं अल्फा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी श्री युगल किशोर राजपूत के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

नेशनल फार्मेसी वीक के अंतर्गत आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान को व्यवहारिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

आईक्यूएसी डायरेक्टर अकादमिक अधिष्ठाता डॉ एन. कुमार स्वामी एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ ओमप्रकाश साहू ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता टीमों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

क्विज कंपटीशन का आयोजन श्री अश्वनी कुमार साहू के द्वारा किया गया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles