आईएसबीएम विश्वविद्यालय के ‘दीक्षारंभ–2026’ में विद्यार्थियों ने किया जतमाई एवं घटारानी का शैक्षणिक भ्रमण

गरियाबंद। आईएसबीएम विश्वविद्यालय, नवापारा (कोसमी), छुरा में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘दीक्षारंभ–2026 इंडक्शन प्रोग्राम’ के द्वितीय दिवस विद्यार्थियों को स्थानीय धार्मिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से मां जतमाई एवं घटारानी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यार्थियों से भरी बस को आईएसबीएम विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ. एन. कुमार स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, कार्यक्रम समन्वयक एवं छात्र मेंटर्स उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मां जतमाई मंदिर एवं घटारानी ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत स्थल का अवलोकन किया। संकाय सदस्यों एवं मेंटर्स ने विद्यार्थियों को इन स्थलों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं स्थानीय महत्व की जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने स्थानीय परंपराओं, प्राकृतिक वातावरण एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझा।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई से बाहर व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करना तथा उन्हें अपने स्थानीय क्षेत्र की संस्कृति एवं विरासत से जोड़ना रहा। विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सामुदायिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक किया गया। स्थानीय क्षेत्र एवं ग्रामों के सामाजिक परिवेश को समझने के माध्यम से विद्यार्थियों में समाज के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, ‘दीक्षारंभ–2026’ का उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं स्थानीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।
द्वितीय दिवस के भ्रमण में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, कार्यक्रम समन्वयकों एवं छात्र मेंटर्स ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अपने विश्वविद्यालयी जीवन की एक महत्वपूर्ण एवं यादगार शुरुआत बताया।
आईएसबीएम विश्वविद्यालय छात्र कल्याण अधिष्ठाता ओमप्रकाश साहू ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सामुदायिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें ज्ञान को वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस कार्यक्रम के संयोजक श्री युगल किशोर राजपूत के निर्देशन में हुआ।
आईएसबीएम विश्वविद्यालय नव प्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक जीवन की कामना करता है।



