बसना

छ.ग. गौ सेवा आयोग में बसना ब्लॉक अध्यक्ष बने नंदकिशन साव

बसना /छत्तीसगढ़ सरकार ने गो-सेवा आयोग में राज्य भर में जिला-ब्लॉक स्तर पर 934 नियुक्तियां की है।जिसमें महासमुन्द जिले के बसना विकासखंड से विभिन्न हिंदुत्व सघठनों में सक्रिय नंदकिशन साव अरेकेल को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया है, साथ में अभिषेक दास अरेकेल, नीरज दास बसना,आकाश सेंदरिया बसना, प्रदीप ठाकुर बसना, ललित साहू पिरदा को ब्लॉक के पांच सदस्यों के दल में नियुक्ति होने पर अंचल के इष्ट मित्रों नें प्रसन्नता ब्यक्त किये हैँ
छग़ सरकार ने गौ-सेवा आयोग नियम 2005 में संशोधन कर जिला और ब्लॉक स्तरीय समिति के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है। राज्य बनने के बाद पहली बार इतने व्यापक स्तर पर गौशालाओं के निरीक्षण के लिए समितियों का गठन किया गया है। अध्यक्ष और सदस्य 3 साल के लिए जिम्मेदारी संभालेंगे।
राज्य में जिला और ब्लॉक स्तर पर कुल 934 अध्यक्ष और सदस्य बनाए गए हैं। कमेटी में अध्यक्ष और 5-5 सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

ये ब्लॉक समितियां गौशालाओं के पंजीकरण, पर्यवेक्षण, जैविक खेती और गौशाला प्रबंधन की मॉनिटरिंग करेगी। गौ तस्करों पर नजर रखेगी। इन समितियों की नई गौशाला शुरू कराने में अहम भूमिका होगी।

हर महीने होगी बैठक
आदेश के अनुसार जिला स्तरीय गौ सेवा समिति हर 2 महीने में और ब्लॉक स्तरीय समिति हर महीने बैठक करेगी। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष करेंगे। उनकी अनुपस्थिति में सदस्यों में से कोई एक अध्यक्षता कर सकता है। बैठक का आयोजन और व्यवस्थापन समिति के सचिव करेंगे।

नई गौशाला शुरू कराने में अहम भूमिका
जिला और ब्लॉक स्तरीय समितियों के माध्यम से गौशालाओं के निरीक्षण, अनुदान वितरण, इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थिति, पोषण और पशुधन स्वास्थ्य की जानकारी गो सेवा आयोग को प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा गौशाला पंजीयन आवेदन विकासखंड समिति की अनुशंसा और जिला स्तरीय समिति की मंजूरी के बाद अनुमोदित होगा। इसका मतलब है कि नई गौशाला शुरू कराने में इन समितियों की अहम भूमिका होगी।

गुणवत्ता और विकास को मिलेगा बढ़ावा
इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि, राज्य की पंजीकृत गौशालाओं का सुचारू संचालन, ग्रामीणों को जैविक खेती और पंचगव्य उत्पादन में प्रशिक्षित किया जा सके। नई समितियों की स्थापना से न केवल गौशालाओं का विकास होगा, बल्कि नई गौशालाओं की स्थापना और उनका पर्यवेक्षण भी प्रभावी तरीके से संभव होगा।

साय सरकार का दावा है कि इस पहल से जिला और ब्लॉक स्तर पर व्यापक निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी। जिससे छत्तीसगढ़ में गोसेवा और पशुपालन के क्षेत्र में गुणवत्ता, दक्षता और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

3 साल का रहेगा कार्यकाल

जिला और विकासखंड स्तरीय समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है। हालांकि, राज्य शासन को यह अधिकार रहेगा कि वह आवश्यकतानुसार किसी भी समय इन नियुक्तियों को निरस्त कर सके। यह व्यवस्था प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए की गई है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम