बसना

बसना में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित चैतन्य देवियों की झाँकी आकर्षण का केन्द्र बनीं

बसना : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर बसना सेवाकेन्द्र में सजायी गई चैतन्य देवियों की झाँकी का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजेश भोई, सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी एवं जमुना दीदी उपस्थित रहीं।
झाँकी का अवलोकन करते हुए सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि यहाँ आकर बहुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। यह स्थान न केवल शिक्षाप्रद है बल्कि आध्यात्मिक जागृति का केन्द्र भी है। उन्होंने कहा कि राजयोग साधनारत ब्रह्माकुमारी बहनों का चैतन्य देवियों के रूप में अवतरण इतना जीवंत है कि यह पहचानना कठिन हो जाता है कि वे सजीव हैं या मूर्तियाँ। यह झाँकी वास्तव में आकर्षक और मनभावन है, जिसे देखकर असीम आनंद की अनुभूति होती है।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने जानकारी दी कि चैतन्य देवियों की झाँकी आगामी 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। झाँकी में संगीतमय कमेन्ट्री एवं लाइट-एंड-साउंड शो के माध्यम से माँ दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, काली और उमादेवी सहित शिवशक्तियों की महिमा का अद्भुत प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम