महासमुंद

बिरकोनी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

254 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

महासमुंद ।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर आज औद्योगिक विकास केंद्र बिरकोनी जिला महासमुंद में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष श्री जितेंद्र चंद्राकर, जिला श्रम अधिकारी श्री डी.एन. पात्र एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर दुर्गाशंकर चंद्राकर (MBBS), लेब टेक्नीशियन श्री पवन साहू, फार्मासिस्ट श्रीमती विमला, पीएचसी बिरकोनी से डॉ. शशि शर्मा सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया एवं अन्य रोगों की जांच कर दवाइयाँ वितरित की गईं।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 254 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 60 श्रमिकों को ब्लड प्रेशर, 22 को ऑक्सीजन स्तर, 35 को BMI जांच तथा 20 श्रमिकों को नेत्र संबंधी जांच की सुविधा दी गई।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है। श्रमिकों ने इस शिविर के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और शिविर को लाभकारी बताया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम