बसना

संस्कार द राइजिंग स्कूल बसना के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बढ़ाया क्षेत्र का मान

बसना
शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद में भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाला संस्कार द राइजिंग स्कूल, बसना लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहा है। इसी कड़ी में विद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (05 से 07 सितम्बर 2025) में भाग लेकर अपने क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया।

कक्षा 9वीं के छात्र हेमंत साहू ने 100 मीटर दौड़ और ऊँची कूद में हिस्सा लिया, वहीं छात्र शुभ अग्रवाल ने 200 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के खेल प्रभारी चिमन बघेल ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता निरंतर अभ्यास और विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं का परिणाम है। वहीं प्राचार्य संजय तिवारी ने कहा कि संस्कार द राइजिंग स्कूल केवल अकादमिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मंच उपलब्ध कराता है। यही कारण है कि विद्यालय के बच्चे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है, और विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा और खेल दोनों में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रबंधन ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।

बसना क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा संस्कार द राइजिंग स्कूल अब खेलों में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है। यहाँ के छात्र जिस लगन और मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं, उससे निश्चित रूप से आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल होंगी।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम