गढ़फुलझर

आमापली में परमानंद साव ने एक पेड़ मां के नाम पर किया पौधारोपण

गढ़फुलझर /बसना विधानसभा क्षेत्र के गढफुलझर भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव साव के दिशा निर्देशानुसार एवं ग्राम पंचायत आमापाली के सरपंच श्वेत कुमार सिदार के मार्गदर्शन में गत दिवस एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत तालाब एवं सड़क किनारे नीम जैसे छायादार पेड़ों और आम जैसे फलदार पौधों का भाजपा के नया सदस्य के रूप में जुड़ा हुआ युवा सदस्य परमानंद साव द्वारा किया गया रोपड़। सर्व विदित है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यावरण की सुरक्षा करने और मातृ सम्मान के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में लाखों पेड़ लगाए जा चुके हैं । इस संबंध में परमानंद साव से बात करने के दौरान उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे की हरियाली से हमें शुद्ध हवा मिलती है और हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी को एक-एक पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा की जानी चाहिए और भविष्य में वही पेड़ हमारा सुरक्षा करेगा। उन्होंने आगे बताया कि देश की सबसे बड़ा राजनीतिक पार्टी भाजपा के द्वारा मुझ पर विश्वास करके सदस्यता दिलाई गई है जिसके लिए मैं कड़ी से कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हूं। जो भी भाजपा मंडल द्वारा दिशा निर्देश मिलेंगे उसे हर संभव पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम