महासमुंद

शिक्षा स्थायी समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

महासमुंद // जिला पंचायत महासमुंद के सभापति एवं शिक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्री ठाकुर ने कहा कि सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं शिक्षकों को सामूहिक रूप से कार्य करना होगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पुरानी और आधुनिक तकनीकी का समन्वय कर नवाचार अपनाना आवश्यक है।

बैठक में शिक्षा समिति की सदस्य श्रीमती देवकी पुरुषोत्तम दीवान एवं श्रीमती सीमा लोकेश नायक विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
ज्वाइन डायरेक्टर रायपुर श्री संजीव श्रीवास्तव ने भी बैठक में शिरकत की और पुस्तक वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी बच्चों को शत-प्रतिशत पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, सरस्वती साइकिल योजना, मध्यान्ह भोजन, किचन गार्डन, जर्जर भवनों की मरम्मत एवं मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक स्कूल का व्यक्तिगत मूल्यांकन करते हुए सभी प्राचार्य और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

श्री लहरे ने यह भी निर्देशित किया कि अति जर्जर भवनों में कक्षा संचालन तत्काल बंद किया जाए तथा मरम्मत हेतु शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने अपार आईडी से संबंधित अद्यतन स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के सभी विद्यार्थियों का आधार अपडेट कराना सुनिश्चित किया जाए, जिससे अपार आईडी जनरेट कर आगे की प्रक्रिया की जा सके।

मिशन लाइफ के तहत “एक पेड़ मां के नाम” योजना में एंट्री बढ़ाने हेतु भी प्राचार्य और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को डीएमसी श्री रेखराज शर्मा ने भी संबोधित किया एवं मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित सोशल ऑडिट और विद्यालयों की मानिटरिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने समय-सारणी, पाठ्यक्रम एवं विद्यार्थी विकास सूचकांक पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में सहायक संचालक श्री सतीश नायर, श्री नंदकिशोर सिन्हा, डीपीओ श्री कमल नारायण चन्द्राकर, खेल अधिकारी श्रीमती अंजली बरमाल, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी एवं हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यगण उपस्थित रहे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम