देश विदेश

कांपते हाथों से बनाये गए ताबूत,एयर इंडिया ने दिए 100 से ज्यादा के coffins के ऑर्डर

अहमदाबाद। एअर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद हादसे में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई।

मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिवारों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाने के लिए वडोदरा की एक संस्था को 120 ताबूत बनाने का ऑर्डर दिया गया है। इनमें से 50 ताबूत आज यानी 14 जून 2025 को अहमदाबाद भेजे जाएंगे। बता दें 25 ताबूत दोपहर 3 बजे तक और शेष 25 ताबूत रात तक पहुंचाए जाएंगे।

दिन रात काम में जुटे ताबूत बनाने वाले कारीगर
वडोदरा की इस संस्था में सात से आठ कारीगरों की टीम दिन-रात काम में जुटी है। एक ताबूत बनाने में दो से तीन घंटे का समय लगता है। कारीगरों ने बताया कि इस तरह के हादसे के लिए इतनी बड़ी संख्या में ताबूत बनाना भावनात्मक रूप से बेहद मुश्किल है।

एक कारीगर ने कहा, “मन विश्वास करने को तैयार नहीं होता कि इतने लोगों की एक साथ जान चली गई। फिर भी, हम मृतकों के प्रति सम्मान के साथ काम कर रहे हैं।”

ताबूत बनाने की प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरती जा रही है। मृतकों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ताबूत की लंबाई और ऊंचाई का खास ख्याल रखा जाता है। हरेक ताबूत में एक खास प्लास्टिक बैग रखा जाता है, ताकि मृतक के शरीर को पानी या Insect से सुरक्षित रखा जा सके। लकड़ी से बने ये ताबूत इस तरह तैयार किए जाते हैं कि मृतक के अवशेष सुरक्षित रहें।

आज भेजे जाएंगे 50 ताबूत
कारीगरों ने कल देर रात तक काम कर 25 ताबूत तैयार किए। इसे आज दोपहर 3 बजे तक अहमदाबाद भेजे जाएंगे। इसके बाद रात तक अगले 25 ताबूत भी भेज दिए जाएंगे। बाकी 70 ताबूत अगले कुछ दिनों में तैयार कर भेजे जाएंगे। इस हादसे ने न केवल मृतकों के परिवारों, बल्कि ताबूत बनाने वालों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम