देश विदेश

रेड अलर्ट के बीच गुरुवार को चौथे दिन भी दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा।

नई दिल्ली। रेड अलर्ट के बीच गुरुवार को चौथे दिन भी दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा। दिनभर आकाश साफ रहा और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीगंगानगर का तापमान 47.8 पहुंचा
राजस्थान में श्रीगंगानगर का तापमान 47.8 तथा हरियाणा के सिरसा में 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 18 जून से प्री-मानसून की दस्तक भी हो सकती है।

बांदा और उरई यूपी में सबसे गर्म रहे
उत्तर प्रदेश में लखनऊ का तापमान इस वर्ष पहली बार 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम पारा भी चार डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 31.2 डिग्री दर्ज किया गया।

बांदा और उरई प्रदेश में सबसे गर्म रहे, जहां दिन का पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। झांसी में अधिकतम तापमान 44.7 और आगरा व कानपुर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार तक यूपी में बरसात होने की संभावना
शुक्रवार को भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, शनिवार से प्री-मानसून दस्तक देगा और पूर्वांचल से बारिश का दौर शुरू होगा। रविवार तक पूरे राज्य में बरसात होने की संभावना है। सोमवार से प्रदेशभर में जमकर वर्षा का पूर्वानुमान है।

पंजाब में आज हीट वेव का रेड अलर्ट
पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को भी हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर दिन के समय लू से अति लू चलने की संभावना है। गुरुवार को विभिन्न जिलों में तेज धूप निकली और गर्मी ने बुरी तरह परेशान किया। बठिंडा सबसे अधिक गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार 14 जून को राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कश्मीर में छूट रहे पसीने
जम्मू संभाग ही नहीं, कश्मीर में भी लोग गर्मी से बेहाल हैं। कश्मीर के सभी जिलों में तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है।

जम्मू के सात जिले तंदूर की तरह तप रहे हैं। जिला जम्मू, सांबा, कठुआ, ऊधमपुर, राजौरी, रामबन और रियासी में तापमान लगातार 40.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार 13 जून की रात से पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही
हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश के नौ जिलों में लू चलने की संभावना है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जोरदार वर्षा हो रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में उमस बढ़ गई है।

रुद्रप्रयाग में वर्षा के कारण गौरीकुंड हाईवे पर मलबा
रुद्रप्रयाग में वर्षा के कारण गौरीकुंड हाईवे पर मलबा आने से करीब चार घंटे अवरुद्ध रहा। इससे केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चमोली में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में आइएमडी और ग्रीनपीस इंडिया देंगे हीट वेब की जानकारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और ग्रीन पीस इंडिया ने दिल्ली में रेहड़ी दुकानदारों और बाहरी श्रमिकों के लिए हीट वेब की चेतावनी देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। आइएमडी ने इसे ऐतिहासिक पहल बताया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन