महासमुंद

समय-सीमा की बैठक में शहीद आकाश राव को दी गई श्रद्धांजलि

जिला प्रशासन ने 2 मिनट का मौन रखकर जताया सम्मान

महासमुंद
जिला कार्यालय में आज आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक की शुरुआत शहीद श्रद्धांजलि से की गई। बीते दिनों सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद अधिकारी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री रविराज ठाकुर, एवं जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सीईओ श्री एस. आलोक ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे जैसे जांबाज पुलिस अधिकारियों की शहादत को देश कभी भुला नहीं सकता। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए दिया गया उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शहीद आकाश राव बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद जिले में अपनी सेवाएं देकर जन मानस में अपने कार्यशैली,व्यवहार और व्यक्तित्व से अमिट छाप छोड़ी है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन