महासमुंद

तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब – महासमुंद में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट हुए नागरिक

महासमुंद
महासमुंद में “ऑपरेशन सिंदूर” अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पंचायत एवं नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, अधिकारी, आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए और देश के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रकट किया।
तिरंगे के सम्मान में आज
तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों से हुई, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक मार्च किया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

महासमुंद में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा,पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर,पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, श्रीमति सरला कोसरिया,श्री येतराम साहू, श्री प्रदीप चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी सहित स्थानीय पार्षदगणों की विशेष उपस्थिति रही।तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “यह यात्रा न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान है, बल्कि यह हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। यह अभियान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सशक्त बनाने का प्रतीक है।”ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पूरे जिले में एक साथ तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना, समाज को जागरूक करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।इस आयोजन में नागरिकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।यात्रा के समापन पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित नागरिकों ने गर्व से भाग लिया। आयोजन के अंत में जनप्रतिनिधियों ने तिरंगे के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान की शपथ दिलाई।उल्लेखनीय है कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गएऑपरेशन सिदूंर की सराहना हर देशवासी कर रहा है। भारतीय सेना द्वारा देश की रक्षा हेतु अदम्य साहस का परिचय देते हुऐ देश की सीमाओं की रक्षा अत्यन्त वीरता के साथ की जा रही है। इस अवसर पर भारतीय सेना के प्रयासो का समर्थन करने एंव‌ एकजुटता दिखाने के लिए नगर पालिका परिषद महासमुंद द्वारा आज प्रातः 8 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।
यात्रा नगर पालिका से नेहरू चौक ,अंबेडकर चौक गांधी चौक होते हुऐ हाई स्कूल मैदान में पहुंची।इसी तरह जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में रैली यात्रा निकाली गई।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम