बसना

सिरको में त्रिदिवसीय श्रीराम चरित्र मानसगान का भव्य आयोजन हुई संपन्न

बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरको में इस वर्ष भी श्रीराम भक्तों के लिए अत्यंत हर्ष और श्रद्धा का विषय रहा। क्योंकि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी त्रिदिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया था। यह आयोजन दिनांक 05 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुई थी जो 07 अप्रैल को संपन्न हुई। आपको बता दें कि यह आयोजन ग्रामवासियों एवं श्रद्धालु श्रोतागणों के लिए अत्यंत पुण्यकारी अवसर मिला, क्योंकि रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में रामजन्म उत्सव को स्मरण करते हुए यह भव्य आयोजन हुई। इस कार्यक्रम में ग्रामवासी बढ़ चढ़कर दान किए जिसमें पैसा और भंडारा के लिए चावल भी दान किए गए थे। जिसमें विभिन्न स्थानों से आए हुए मानस मंडलियाँ ने अपने भक्ति-भाव से युक्त पाठ प्रस्तुत करते हुए संगीतमय भजनों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिए। आयोजन में भाग लेने वाले प्रमुख मानस मंडलियों में

  1. जय मां शारदा मानस परिवार सराईपाली (सोनाखान)
  2. श्री तुलसी के संदेश मानस परिवार बन्सुलीडीह
  3. सागर सुधा मानस मंडली जमड़ी (बसना)
  4. नवज्योति महिला मानस परिवार बासीन (गुरूर)
  5. मानस मंडली सिरको (बसना)
    इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पुरोहित मनोज महाराज और बिरंचि दास का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा। आपको बता दें कि यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी बनाए रखता है। ग्रामवासियों ने श्रद्धा और समर्पण के साथ इसकी व्यापक तैयारियाँ किए हुए थे। यह रामायण मानस गान महाभंडारा और प्रसाद के साथ संपन्न हुई।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम