रायपुर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने दी श्रद्धांजली

रायपुर :- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डॉ. सिंह का निधन दुखद है हम सब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की ओर से विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करते है। प्रधानमंत्री के रूप में अर्थशास्त्री के रूप में देश के लिये उनका योगदान अतुलनीय रहा है। आम आदमी को सशक्त बनाने के लिये सूचना का अधिकार का कानून देना या फिर किसानों को उनके जमीन का पूरा हक देने के लिये भूमिअधिग्रहण कानून बनाना हो या फिर सड़क के किनारे काम करने वाले ठेले खोमचे वाले के लिये वेंडर प्रोटेक्शन कानून बनाना या फिर रोजगार को कानून का अधिकार देने मनरेगा लाना हो प्रधानमंत्री के रूप मे मनमोहन सिंह जी ने इस देश के आम आदमी सशक्त बनाने के लिये अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये। उनका निधन भारत के लिये, देश की राजनीति के लिये कांग्रेस पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर डॉ. सिंह को अपने चरणों में स्थान दे तथा इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं पूण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम