छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जवानों ने 15 आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज

नारायणपुर – जिले के कच्चापाल-टोके के बीच पहाड़ी से 15 आईईडी बरामद किया। सुरक्षा मानको का पालन करते हुए बरामदशुदा आईईडी को नष्ट किया गया। दो दिन पहले इसी जगह पर ब्लास्ट में दो डीआरजी जवान घायल हुए थे.

मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवीन कैंप कच्चापाल से डीआरजी, बीएसएफ 135 वीं वाहिनी की संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर ग्राम तोक-मुसेर गए थे। कच्चापाल- तोके क्षेत्र में एरिया सर्चिंग के दौरान तोके पहाड़ी में सुरक्षाबलों ने 15 आईईडी बरामद किया। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जाल बिछा रखा था। बीडीएस की टीम ने सावधानी से आईईडी को डिफ्यूज किया। बताया जा रहा है कि, 15 आईईडी लगभग 5-5 किलो की थी। इलाके से विस्फोटक के अवशेष, बिजली तार और अन्य सामान बरामद किया गया.

उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले इसी जगह पर डीआरजी के दो जवान घायल हो गए थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीणों और जानवरों को भी खतरा हो सकता था। बड़ी ही सावधानी से जवानों ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम