छत्तीसगढ़

बच्चे को बिस्किट का लालच देकर ढोंगी बाबाओं ने किया बोरे में भरने का प्रयास, बच्चा चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

दुर्ग: त्योहारी सीजन में बच्चा चोर गिरोह भी पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इसी बीच दुर्ग जिले से बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है,दोनों ही बाबा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में दो व्यक्ति बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान बच्चे की सूझबूझ के कारण वे सफल नहीं हो पाए, आस पास के लोगों की भी नजर दोनों पर पड़ गई, आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी हंगामे के बीच पुलिस ने दोनों बाबाओं को हिरासत में ले लिया।

खुर्सीपार के गणेश मंदिर के पास बाबा के भेष में भगवा वस्त्र पहने दो व्यक्ति सड़क से गुजर रहे एक करीब 10 साल के बच्चे को बिस्किट दे रहे थे, बच्चे ने बिस्किट लेने से मना किया, तो दोनों उसे बोरे में भरने का प्रयास करने लगे, तो बच्चा चिल्लाने लगा बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए, बाबा भेषधारी दोनों वहां से भाग गए, तत्काल लोगों ने इसकी सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर में दोनों बाबा भेषधारी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों ही बाबा मध्य प्रदेश के शहडोल और कटनी के रहने वाले हैं। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस दोनों बाबाओं से पूछताछ की जा रही है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम