Uncategorized

नवरात्रि के दौरान दिखने वाले सपने देते हैं किस बात का संकेत, जानिए इसका मतलब

आज हम आपको कुछ सपने के बारे में बता रहे हैं, जो अगर आपको नवरात्रि के दिनों में दिखते हैं, तो इसका मतलब ये माना जा सकता है कि माता रानी आपसे नाराज हैं। कुछ सपने आपको अशुभ संकेत देते हैं, आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में…

सोते वक्त हमें कई बार सपने आते हैं, जो बेहद आम बात है। इनमें कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हमें सुबह होने पर याद भी नहीं रहते। वहीं कुछ सपने हमें हमेशा याद रहते हैं, जबकि कई सपने ऐसे भी होते हैं, जो हमें डरा देते हैं और हमारी नींद खुल जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह सपने हमारे भविष्य में घटित होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में हमारे सपनों के और उनके संकेतों के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। ऐसे में आज हम आपको कुछ सपने के बारे में बता रहे हैं, जो अगर आपको नवरात्रि के दिनों में दिखते हैं, तो इसका मतलब ये माना जा सकता है कि माता रानी आपसे नाराज हैं। कुछ सपने आपको अशुभ संकेत देते हैं, आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में…

  • नवरात्रि के दिनों में अगर आपको सपने में हाथी दौड़ा रहा है, तो इसका मतलब है ये हो सकता है कि मां दुर्गा आपसे नाराज हैं और आपके जीवन में कोई जल्द ही कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। ऐसे में आपको मां दुर्गा का पूजन और उपासना करनी चाहिए।
  • नवरात्रि के दौरान यदि आपको सपने में अंधेरी रात दिखाई दे रही है, तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे सपनों का मतलब है कि आपको भविष्य में सफलता के लिए बहुत लंबा संघर्ष करना पड़ सकता है।
  • नवरात्रि के दिनों में यदि आपको सपने में मां दुर्गा शेर पर सवार हुई नजर आती हैं और शेर आपकी ओर दहाड़ रहा है, तो इसका मतलब है कि मां दुर्गा आपसे बेहद क्रोधित हैं और आप पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है।
  • नवरात्रि के दिनों में अगर आपको सपने में काली बिल्ली दिखाई नजर आती है, तो इसे भी बहुत अशुभ माना जाता है। इसका मतलब ये हो सकता है कि काली माता आपसे नाराज हैं और आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।
  • नवरात्रि के दिनों में यदि आपको काली जी की प्रतिमा दिखाई देती हैं, तो मतलब है कि माता काली आप से प्रसन्न हैं और आपको बहुत जल्द कोई बड़ी खुशखबरी मिलने सकती है
  • नवरात्रि के दौरान सपने में फूलों का दिखना 
    फूलों को प्रेम, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप सपने में रंग-बिरंगे या सफेद फूल देखते हैं, तो यह भी बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आएगी। जीवन की कई परेशानियों का अंत ऐसा सपना आने के बाद हो सकता है। घर परिवार में खुशहाली का प्रतीक भी यह सपना माना जाता है।
  • ऊपर दिए गए समस्त जानकारी लोकमान्यता पर आधारित है इसके किसी भी तथ्य, संदर्भ  का वैज्ञानिक प्रमाण नही है  शिखर न्यूज़ इसकी सत्यता का प्रमाण नही देता है

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
सिरपुर महोत्सव में कथक नृत्यांगना अश्विका साव का सम्मान कलचुरी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए प्रकाश सिन्हा धान खरीदी: किसानों के हित में अतिरिक्त दो दिवस 5 और 6 फरवरी को होगी धान खरीदी मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ होगा सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन गढ़फुलझर वितरण केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट - प्रकाश सिन्हा लफंदी ( राजिम) के ओमप्रकाश साहू को पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर आईआईसी–आईएसबीएम विश्वविद्यालय में नवाचार प्रदर्शनी कार्यक्रम–2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न माधव साव बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, संगठन को मिलेगी नई मजबूती मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ