देश विदेश

होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े से पुलिस के जवानों ने डरा धमकाकर की अवैध वसूली

इंदौर। जिले के खजराना थाना क्षेत्र में एक होटल में विशेष शस्त्र बल के दो जवानों के द्वारा एक प्रेमी जोड़ों के साथ अवैध तरीके से वसूली की गई है, फिलहाल वसूली करते जवान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं और उसी के आधार पर पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की गई है, तो वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

 पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है, खजराना थाना क्षेत्र में 21 बिजनेस पार्क के वहां पर मौजूद एक होटल में एक मोबाइल कारोबारी कुंदन गोयल एक युवती के साथ ठहरे हुए थे इसी दौरान जांच पड़ताल करने के लिए विशेष शस्त्र बल एस ए एफ के जवान होटल में पहुंचे और रजिस्टर चेक करने लगे, इसी दौरान उन्होंने जब युवक और युवती की एंट्री होटल के रजिस्टर में दिखी तो उन्होंने होटल कर्मचारी रंजीत को जमकर फटकार लगाते हुए, रूम की तलाशी लेने की बात कही, इसके बाद दोनों ए एस एफ के जवानों ने मोबाइल कारोबारी कुंदन गोयल और युवती जिस रूम में रुके हुए थे उसे रूम की तलाशी लेने के लिए पहुंचे और जांच पड़ताल की लेकिन इस दौरान किसी तरह की कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन दोनों जवानों ने युवक और युवती को जमकर फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने की धमकी देते हुए रूपयो की डिमांड की, लेकिन मोबाइल कारोबारी के पास नगद रुपए नहीं थे, तो दोनों पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया, साथ ही होटल कर्मचारी से कुछ रुपए ऑनलाइन तरीके से ट्रांसफर करवा लिए।

इसके बाद पूरे मामले की शिकायत मोबाइल कारोबारी ने खजराना थाने पर पहुंचा और जैसे ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी लगी, तो डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विशेष शस्त्र बल के अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी दिए गए, उन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों पुलिसकर्मी जितेंद्र कुशवाहा और अनिल मनोरी को पुलिस ने देर रात पकड़ लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि पकड़े गए एक जवान जितेंद्र पर पहले भी ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हो चुके हे, तो वही जितेंद्र अपने साथी अनिल को पोहे खिलाने के बहाने होटल में ले गया और इस तरह से दोनों ने धमका कर रुपए और मोबाइल छीन लिया है, फिलहाल पूरा ही मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों जवानों के खिलाफ सख्त करवाई की है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम