देश विदेश

4 साल की मासूम बनी पड़ोसी के हवस का शिकार,शर्मशार करने वाली वारदात

नई दिल्ली: कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की वारदात को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं. महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाओं को लेकर लोगों में गुस्सा है. इन सब के बीच राजधानी दिल्ली में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां शाहबाद डेरी इलाके में एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पास में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के तिरपाल से बने घर में आग लगा दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी गैर समुदाय से ताल्लुक रखता है. फिलहाल शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त को दोपहर तकरीबन 3 बजे के आसपास आरोपी ने बच्ची को ट्रॉफी दिलाने के बहाने अपने पास बुलाया और फिर उसको अपनी हवस का शिकार बनाया. इसके बाद आरोपी ने बच्ची को उसके घर के पास छोड़ दिया. बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया. गुस्साए परिजनों ने आरोपी के तिरपाल से बने घर को आग के हवाले कर दिया.

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है. हालात को नियंत्रण में रखने को लिए इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस के अधिकारियों ने गुस्साए परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का दावा किया है. इलाके में हालात सामान्य है लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल अभी भी तैनात है ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम