छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे,दर्शन के लिए चम्पारण जाएंगे अमित शाह ।

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 से 25 अगस्‍त, 2024 तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे। केन्‍द्रीय मंत्री 23 अगस्त को रात 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अपने दौरे की शुरुआत में वह महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम जाएंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक अपने प्रवास के दौरान केन्‍द्रीय गृह मंत्री 24 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा करेंगे। इसके बाद, इसी दिन सुबह 11:30 बजे होटल मेफेयर, रायपुर में छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के बाद दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास संबंधी बैठक में सम्मिलित होंगे ।

केन्‍द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे एन.सी.बी. ऑफिस, रायपुर का उद्घाटन करेंगे एवं समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद होटल मेफेयर, रायपुर में दोपहर 01:30 बजे छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार से संबंधित बैठक में शामिल होंगे ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन