देश विदेश

रक्षाबंधन मनाने जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेश : यूपी के बुलंदशहर में रविवार को बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। यहां बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद की कंपनी में कार्यरत लोग रक्षाबंधन पर्व पर घर की तरफ जा रहे थे, जब गाड़ी का हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप उछलकर बगल में खेत में जा गिरी। हादसे की सूचना पर डीएम और एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद की एक कंपनी से मैक्स वाहन सभी लोग अपने घर अलीगढ़ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे। इससे पहले कि वे लोग घर पहुंचते, उससे पहले ही बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मैक्स वाहन की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत बताई जा रही है। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

इस मामले में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 10 लोगों के मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया है। मृतक लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दर्दनाक हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ते में ही चक्का जाम कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में करीब 20-22 यात्री सवार थे। वहीं शिकारपुर की तरफ से एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार से बुलंदशहर की तरफ आ रही थी। मेरठ-बदायूं हाइवे पर सलेमपुर थाना क्षेत्र में गांव सलेमपुर के सामने एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान प्राइवेट बस की टक्कर पिकअप वाहन से हो गई। पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम