महासमुंद

महासमुंद : रास्ते में गंदगी मत करो कहने पर की मारपीट

महासमुंद : महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा में रास्ते में गंदगी मत करो कहने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है।

ग्राम खरोरा निवासी कांती बंजारे ने पुलिस को बताया की 12 अगस्त को रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर अपने बच्चों को खाना खिला रही थी. तभी उसके पडोस में रहने वाली कु. लक्ष्मी पटेला जो कांती की ननंद है आकर कांती को बतायी कि गोपी भैया को शिवकुमार धृतलहरे और भुवन बंजारे गाली गुप्तार कर मारपीट कर रहे हैं।

तब बात सुनकर कांती वहां जाकर देखी तो उसके पति गोपी बंजारे को शिवकुमार धृतलहरे और भुवन बंजारे एक राय होकर अश्लील गाली गलौज करके हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दे रहे थे, जिसे पोखन सोनवानी बीच बचाव कर रहे थे. उसके बाद भी वे लोग मारपीट गाली गलौज करते रहे. मारपीट से उसे चोटे आई है. उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खरोरा ले जाया गया ।

कांती ने अपने पति को झगडा विवाद के बारे में पूछताछ की तो वह बताया कि हमारे आने जाने के रास्ते में गंदगी मत करो बोला हूं तो इसी बात को लेकर शिवकुमार धृतलहरे एवं भुवन बंजारे आवेश में आकर मुझे गाली गुप्तार कर मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिये हैं।

मामले कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिवकुमार धृतलहरे, भुवन बंजारे के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम