देश विदेश

खेलते-खेलते कुएं में गिरी मासूम, बचाने के लिए कुएं में कूदी मां, दोनों की मौत

भोपाल। छतरपुर जिले के राजनगर तहसील के बमीठा थाना अंतर्गत झमटुली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कुएं में डूबने से 10 माह की मासूम बेटी और मां की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को बाहर निकलवा कर पीएम के लिए भेजा।

झमटुली गांव में पूर्णिमा पति कमलेश प्रजापति 26 साल, 10 माह की बच्ची माधुरी को लेकर खेत में निदाई कर रही थी, तभी बच्ची खेलते खेलते कुएं के पास पहुंची और गिर गई।

कुएं में गिरने की आवाज सुनकर मां पहुंची और बिना देर किए मासूम को बचाने कुएं में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पति कमलेश जब काम से घर लौटा पत्नी एवं बच्ची को नहीं देखा तो दोनों को ढूंढने खेत पर पहुंचा। कुएं में देखा तो बच्ची का शव और पत्नी की चप्पल दिखी।

जिसकी सूचना रात में ही बमीठा पुलिस को दी गई। बच्ची के शव को बाहर निकाल लिया, वहीं आज सुबह पूर्णिमा के शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार घटनास्थल की जांच की। नायब तहसीलदार ने शासन के नियमानुसार आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन