रायपुर

हाईकोर्ट ने राजधानी के इस अस्पताल को जारी किया नोटिस…जाने क्या है पूरा मामला

रायपुर। जगदलपुर के बड़े बचेली निवासी अशोक सिंह और उनकी पत्नी ने राजधानी रायपुर के पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एकसाथ दो मांग की है। धोखेबाजी में शामिल दो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने और जिगर के टुकड़े को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

माँ-पिता की याचिका पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की डीविजन बेंच में सुनवाई हुई। मामले की गम्भीरता को देखते हुये चीफ जस्टिस ने दो डाक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

याचिका में बताया है कि वे दो साल से इस सेंटर में इलाज करा रही थी। जुड़वा बच्चे हुए, जिसमें एक बेटा और एक बेटी थी। लेकिन बाद में दो बच्चियां रख दी गई। शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने सुनवाई नहीं की तो डीएनए टेस्ट करवाया गया, जिसमें एक बच्ची का डीएनए मैच नहीं हुआ। प्रारंभिक सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने पहजलानी टेस्ट ट्यूब सेंटर के दो डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है।

ये है पूरा मामला

जगदलपुर के बड़े बचेली निवासी अशोक सिंह की दो बेटियां हैं। कुछ साल पहले बेटे की मौत हो गई थी। पत्नी उषा सिंह के कहने पर रायपुर के पहजलानी टेस्ट ट्यूब सेंटर में 27 अक्टूबर 2022 को आईवीएफ तकनीक के जरिए ट्रीटमेंट शुरू कराया। 6 सप्ताह बाद 8 दिसंबर 2022 को गर्भपात हो गया। वजह शारीरिक कमजोरी बताई गई। हॉस्पिटल प्रबंधन ने दूसरी बार फिर से 24 अप्रैल 2023 को प्रक्रिया शुरू की। इसके वे नियमित जांच कराने आते रहे। दिसंबर 2023 में पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर रायपुर पहुंचे और सेंटर में भर्ती कराया। उषा सिंह को डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर ले गए। कुछ समय बाद जब उसे बाहर निकाला गया तो पत्नी को बताया गया कि एक बेटा और एक बेटी हुई है। इसके कुछ समय बाद अस्पताल स्टाफ ने मां को जुड़वां बच्ची लाकर सौंपी।

सिंह ने एक बेटा होने के बारे में पूछा तो अस्पताल स्टाफ ने साफ इनकार दिया। शक हुआ तो सिंह ने डीएनए टेस्ट कराया। निजी लैब से संपर्क किया। उनकी वैन पहलाजानी टेस्ट ट्यूब सेंटर परिसर आई। वे बच्चों को लेकर नीचे गए और वैन में ही दोनों बच्चियों का सैंपल लिया। एक बच्ची की रिपोर्ट 90% मैच हुई। जबकि दूसरे की मैचिंग जीरो थी।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम