देश विदेश

साढू के पत्‍नी और उसके तीन बच्चों को भगा ले गया, एसपी को शिकायत

यूपी के महाराजगंज में साढू की हरकतों से परेशान एक शख्‍स ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के मुताबिक वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर हापुड़ में रह रहा था। मिडिया रिपोट्स के अनुसार हाल में साढू हापुड़ पहुंचा। वह पत्नी और बच्चों को साथ लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने साढ़ू के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पत्नी और बच्चों को वापस दिलाने की मांग की है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी बीस साल पहले नेपाल भैरहवा में हुई थी। तीन बच्चे भी हैं।

वह रोजी-रोटी के चक्कर में दिल्ली रहता था। उसी दौरान साढ़ू ने पत्नी को भड़काकर परिवार के खिलाफ कर दिया। इससे वह आए दिन झगड़ा करने परिजनों से झगड़ा करने लगी। तंग आकर वह घर महाराजगंज लौटा और यहां से पत्नी और बच्चों को लेकर बीते सात जुलाई को हापुड़ कमाने चला गया। आरोप है कि 26 जुलाई को वह काम पर गया था। उसी दौरान साढ़ू पहुंचा। पत्नी और तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। शाम को काम से लौटने पर पत्नी और बच्चों को गायब देख वह पुलिस में शिकायत की।

मिडिया रिपोट्स के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि उसका साढू रूम पर आया था। वहीं पत्नी और तीनों बच्चों को चार पहिया वाहन में बैठा कर ले गया है। इसके बाद वह हापुड़ से घर आया। यहां पहुंचने पर पता चला कि पत्नी मेरे व परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में सोनौली कोतवाली में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पीड़ित ने एसपी से उसकी भी पीड़ा सुन कार्रवाई का गुहार लगाया है। एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया कि प्रकरण में दोनों प्रार्थना पत्र पर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम