सरायपाली

सरायपाली : बच्चों को स्कूल ले जा रहा वाहन खेत में जा पलटा,बाल बाल बचे बच्चे ।

सरायपाली क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. क्षेत्र के नवागांव में एक स्कूल वेन आज खेत में पलट गई जिसमे बच्चे सवार थे. इस घटना में सभी बच्चे सुरक्षित है, लेकिन एक स्कूल वेन का खेत में इस तरह से पलटना परिवहन विभाग के नाकामियों को दर्शाता है.

मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली के पदमपुर रोड़ में नवागांव (सेमलिया) के पास स्कूली बच्चों को लाने वाले एक वेन टाटा मैजिक खेत में जा पलटा, इस वाहन से बच्चे कुटेला के स्कूल में पढने जा रहे थे, जिसमे करीब 10 से 12 बच्चे सवार थे. घटना में सभी बच्चे सुरक्षित बताये गए हैं. वहीँ क्षेत्र में आये दिन सड़कों पर निजी स्कूलों के वाहन ठूंस-ठूंस कर बच्चों को लाते ले जाते दिखाई देते हैं, नियम के विरुद्ध और लापारवाही पूर्वक चलाने वाले इन वाहनों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही होते नजर नहीं आती. वहीँ घटना के बाद वाहन चालक के वाहन को छोड़कर फरार होने की खबर थी.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम