देश विदेश

आखिर कातिल को क्यों थी इतनी नफरत,जो लड़की की पत्थर से कुचला चेहरा,हड्डियां तोड़ीं,फिर चाकू से कई जगह हमले

यशश्री शिंदे हत्याकांड में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नवी मुंबई पुलिस ने मामले के आरोपी दाऊद शेख को हिरासत में लिया है। मिडिया रिपोट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, दाऊद को कर्नाटक के गुलबर्गा से पकड़ा गया है। दरअसल 20 साल की यशश्री शिंदे की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उससे पूरी मुंबई सहम गई थी।

गुरुवार को लापता हो गई थी। इसके बाद उरण तालुका के कोटनाका में एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात बेहद ही खराब हालत में उसकी लाश मिली थी। यशश्री शिंदे की बेहरमी तरीके से हत्या की गई थी। युवती की कई हड्डियां तोड़ दी गई थी। वहीं प्राइवेट पार्ट पर भी गहरे जख्म दिए गए थे। साथ ही पत्थर से चेहरा कुचल दिया गया था। उसके कमर और पीठ पर चाकू से हमले के कई निशान थे। शव की हालत देखकर पुलिस भी चौंक गई थी।

पढ़ते हैं पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

वर्ष 2018 में ही लिख गई थी हत्या की पटकथा0
मिडिया रिपोट्स के अनुसार दरअसल इस कत्ल की पटकथा 6 साल पहले वर्ष 2018 में ही लिख गई थी। साल 2018 में दाऊद शेख नाम का एक टैक्सी ड्राइवर यशश्री को काफी परेशान करता था। इस दौरान उसने यशश्री का शोषण भी किया था, जिसके बाद उन्होंने दाऊद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी और दाऊद को पकड़ कर जेल भी भेजा गया था। बाद में जेल से रिहाई मिल गई थी। ऐसे में पुलिस को हत्या के पीछे दाऊद का हाथ होने का शक हुआ। वारदात के बाद से टैक्सी ड्राइवर दाऊद गायब भी हो गया था। ऐसे में पुलिस का शक गहरा हो गया।

लड़की के पिता ने दाऊद शेख नाम के लड़के पर साल 2019 में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने दाऊद शेख के खिलाफ उस वक्त नाबालिग यशश्री के साथ गलत हरकत करते हुए देखा था चूंकि वह नाबालिग थी। इसलिए पुलिस ने इस मामले में पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। उस वक्त पुलिस ने धारा 354, 506, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट 2012 की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज़ किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि उस वक्त पुलिस ने दाऊद को गिरफ्तार किया था और जेल से बाहर आने के बाद वह कर्नाटक चला गया था।

पढ़ते हैं पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी
वर्ष 2018 में ही लिख गई थी हत्या की पटकथा

मर्डर केस में मोहसिन का भी नाम
इस घटना के बाद से पुलिस को दाऊद की तलाश थी और उसे पकड़ने के लिए 4 टीमें बनाई गई थीं। उरण पुलिस की दो टीमें कर्नाटक गई थीं, जबकि 2 टीमें महाराष्ट्र में आरोपी की तलाश में जुटी थीं। इस बीच उरन पुलिस ने कर्नाटक से मोहसिन नाम के एक अन्य शख्स को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोहसिन भी यशश्री शिंदे के संपर्क में था, जिसे लेकर दाऊद शेख और यशश्री शिंदे के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
दोस्त से मिलने की बात कहकर निकली थी लेकिन नहीं लौटी
यशश्री गुरुवार, 25 जुलाई की सुबह वो किसी फ्रेंड से मिलने जाने की बात कह घर से निकली थी। हालांकि शाम हो जाने पर भी घर नहीं लौटी। ऊपर से उसका मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ हो गया। ऐसे में परेशान घरवालों ने पहले अपने तौर पर यशश्री को ढूंढने की काफी कोशिश की, उसके दोस्तों के साथ-साथ अपने नाते रिश्तेदारों से भी यशश्री को लेकर पूछताछ की। लेकिन जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को ही उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
दलित लड़की के कत्ल पर सियासत
उधर, जिस बर्बर तरीके से यशश्री की जान ली गई है, उसके बाद लोगों में उसके कातिल के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। कई नेताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, क़त्ल के साथ-साथ एक दलित लड़की के उत्पीड़न का मामला दर्ज करने और उसके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चला कर उसे फांसी देने की मांग की है

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
सिरपुर महोत्सव में कथक नृत्यांगना अश्विका साव का सम्मान कलचुरी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए प्रकाश सिन्हा धान खरीदी: किसानों के हित में अतिरिक्त दो दिवस 5 और 6 फरवरी को होगी धान खरीदी मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ होगा सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन गढ़फुलझर वितरण केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट - प्रकाश सिन्हा लफंदी ( राजिम) के ओमप्रकाश साहू को पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर आईआईसी–आईएसबीएम विश्वविद्यालय में नवाचार प्रदर्शनी कार्यक्रम–2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न माधव साव बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, संगठन को मिलेगी नई मजबूती मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ