सरायपाली

सरायपाली/ ओड़िसा से गांजा तस्करी करते महाराष्ट्र के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े तस्करों से 50 किलो गांजा जप्त

सरायपाली/सिंघोड़ा: पुलिस ने महाराष्ट्र के तस्करों से 50 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी ट्रक के जरिए ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा की तस्करी कर रहे थे। मामले में सिंघोड़ा थाने में दो आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

29 जुलाई को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक गेरूआ कलर का टाटा ट्रक क्र0 MH 40 CD 9608 में अवैध मादक गांजा रखकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर ला रहे हैं। सूचना पर एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल मे जाकर नाकाबंदी किया।उक्त ट्रक जब वहां पहुंचा तो रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जावेद खान पिता तव्क्कल हुसैन खान उम्र 55 साल निवासी व थाना पीली हवेली चौक कामठी जिला नागपुर (महाराष्ट्र) और मोहम्मद मुमताज पिता मोहम्मद इजाज उम्र 50 साल निवासी व थाना वारिसपुरा मोहल्ला कामठी जिला नागपुर (महाराष्ट्र) बताए। कड़ाई से पूछताछ करने पर ट्रक के ट्राली मे गांजा रखना स्वीकार किया तथा उक्त गांजा को ओडिशा से पीली हवेली चौक कामठी नागपुर महाराष्ट्र में खपाने ले जाना बताया।

पुलिस ने आरोपियों कब्जे से 25 – 25 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 50 किलोग्राम कीमत 750000 रुपए, टाटा ट्रक क्र0 MH 40 CD 9608 कीमत 2000000 रुपए, मोबाइल व नगदी समेत कुल 2759000 रुपए जब्त किए गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत गिरफ्तार किया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन