Uncategorized

चीनी में अशुद्धि मिलने पर किराना स्टोर को 50 हजार रुपये का जुर्माना

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के खाते में 15 दिवस के भीतर राशि जमा करने का आदेश

कोरिया : पटना के बाजारपारा स्थित गोपाल शर्मा के किराना स्टोर को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन के कारण 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बैकुण्ठपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उक्त किराना स्टोर से 200 ग्राम खुली चीनी का नमूना लिया गया था, जो जांच के बाद अवमानक पाया गया।

खाद्य विश्लेषक, खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाडी रायपुर द्वारा की गई जांच में चीनी में अशुद्धियां पाई गईं। किराना स्टोर के संचालक गोपाल शर्मा को पंजीकृत डाक के माध्यम से जानकारी भेजी गई। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया था कि यदि विक्रेता इससे संतुष्ट नहीं हैं, तो वे निर्धारित समयावधि में अपील कर सकते हैं। हालांकि गोपाल शर्मा ने कोई अपील नहीं कि ।

गोपाल शर्मा ने अपने जवाब में बताया कि दुकान के अंदर खुली बोरी में रखी चीनी में वातावरण से बाहरी तत्व मिल सकते हैं। उन्होंने इस घटना को मानवीय भूल मानते हुए क्षमा याचना की और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया।

प्रस्तुत दस्तावेजों और शर्मा के जवाब के आधार पर, न्यायालय ने उन्हें खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26(2)(पप) के उल्लंघन का दोषी पाया और धारा 54 के अंतर्गत 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियुक्त को यह राशि न्याय निर्णयन अधिकारी/ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, कोरिया के खाते में 15 दिनों के भीतर जमा कर रसीद की प्रति प्रस्तुत करनी होगी।

निश्चित ही इस निर्णय से जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों को बल मिलेगा और इस तरह के अमानक खाद्य विक्रेताओं के लिए भी यह एक चेतावनी साबित होगी।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम