पंचांग

दैनिक राशिफल 26 जुलाई, शुक्रवार जानिए कैसा रहेगा आज का दिन – पं.रामाचार्य जी महाराज ।

मेष भाग्यशील रंग – नारंगी, भाग्यशील अंक – 3
आज आपको स्वार्थी होनें से बचना चाहिये। विधिक मामले लम्बित हो सकते हैं। कुछ लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं। माता की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है।

वृषभ भाग्यशील रंग – नीला, भाग्यशील अंक – 5
कारोबार में बदलाव का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित रहेगा। व्यापार के नये अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। परिवार का माहौल सुकून भरा होगा। सन्तान की प्रगति से आपका मन प्रसन्न होगा।

मिथुन भाग्यशील रंग – लाल, भाग्यशील अंक – 9
व्यापार में नयी गतिविधियों को शुरू करने के लिये उपयुक्त समय है। प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ने के योग बन रहें हैं। भाग्य हा भरपूर सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। अपने स्वभाव में का विनम्रता का भाव हमेशा रखें। नजदीकी मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

कर्क भाग्यशील रंग आसमानी, भाग्यशील अंक 6
कार्यक्षेत्र को लेकर कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी संकेत बन न रहे हैं। आपकी वाक्शैली के लोग कायल रहेंगे। उच्च शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

सिंह भाग्यशील रंग – बैंगनी, भाग्यशील अंक – 4
आप अपने निजी जीवन में दूसरे व्यक्तियों के हस्तक्षेप से नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। प्रतिद्वंदियों पर आप भारी पड़ेंगे। अपनी योग्यता को लेकर अहंकार का भाव न रखें।

कन्या भाग्यशील रंग – सफेद, भाग्यशील अंक – 8
कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ने की सम्भावना बन रही है। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। गूढ़ विद्याओं के प्रति आप रुचि लेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला भाग्यशील रंग – सुनहरा, भाग्यशील अंक – 1
जानिए पण्डितजी का आज के दिन के बारे में क्या कहना है पति-पत्नी के मध्य भावनात्मक सम्बन्ध मजबूत होंगे। आय के नये मार्ग खुल सकते हैं। पहले की हुई मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। आपको किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी।

वृश्चिक भाग्यशील रंग- मैरुन, भाग्यशील अंक – 3
सरकारी कार्यों में आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है। किसी सामाजिक समारोह का आयोजन कर सकते हैं। उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति की चर्चा कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों में कमी लाने का प्रयास करें। प्रियजनों के साथ घूमने जा सकते हैं।

धनु भाग्यशील रंग – हरा, भाग्यशील अंक – 6
बेरोजगार लोगों को अपने भविष्य की चिन्ता रहेगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। छात्रों का मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय में नया लक्ष्य निर्धारित करने के योग बन रहे हैं। होटल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है।

मकर भाग्यशील रंग – पीला, भाग्यशील अंक – 2

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भोग-विलास में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। आकस्मिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जल्दबाज़ी के बजाय गम्भीरता से सोच-समझकर ही निर्णय लें।

कुम्भ भाग्यशील रंग – काला, भाग्यशील अंक – 5
आप अपने काम को लेकर समर्पित रहेंगे। सहकर्मी पीठ पीछे आपकी चुगली कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में तनाव से बचने के लिये आपसी संवाद अच्छा रखें। विद्यार्थी आज नये विषयों के अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। परिवार के लोगों के कारण थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

मीन भाग्यशील रंग – गुलाबी, भाग्यशील अंक – 7
कारोबार में उत्तम लाभ के योग बन रहे हैं। आय के नये स्तोत्र विकसित हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने के कारण आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी आपके प्रति काफी आकर्षित रहेगा। नयी नौकरी के लिये प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

रामाचार्य जी महाराज
मो.8865094160

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन